
👁 15 views Views
ब्रजघाट पर भिखारियों का जमघट उमड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैशाख माह की बुद्ध पूर्णिमा के दिन बृजघाट के गंगा घाट और शिव चौक के आसपास भिखारियों का जमघट देखने को मिला जो गंगा स्नान करके आने वाले श्रद्धालुओं का पीछा करते है।
ब्रजघाट पर भिखारी ने वैशाख पूर्णिमा से एक दिन पहले ही गुरुवार को डेरा डाल दिया। शुक्रवार को भोर होते ही भिखारी सक्रिय हो उठें। गंगा स्नान से लौट कर आ रहे श्रद्धालुओं के पीछे भिखारी लग जाते और जब तक श्रद्धालुओं का पीछा नहीं छोड़ते तब तक उन्हें कुछ मिल नहीं जाता।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























