
👁 20 views Views
गढ़मुक्तेश्वर के विधायक मिले नगर विकास मंत्री से
हापुड, सीमन (eapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया गुरूवार को लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के आवास पर पहुंचे और शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विधायक ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की। साथ ही नगर विकास एवं ऊर्जा से संबंधित योजनाओं की प्रगति तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।नगर विकास मंत्री ने पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के विकास हेतु हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216























