
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गांव मुरादपुर निवासी सनोद ठेकेदार की दो पुत्रियां अंशिका 15 वर्षीय व 17 वर्षीय कुमारी परी को दिल्ली जाते समय गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिसमें दोनों पुत्री का निधन हो गया था। पानी पीने के लिए मसूरी में रुकी थी दोनों बेटियां। निधन की खबर सुनकर क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना को सुनकर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष श्रद्धांजलि देने मुरादपुर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश, मुकेश प्रधान, मोहम्मद समीर, अशोक कुमार, राकेश मसंद, महिपाल कर्दम, सुरेंद्र उर्फ लाला व दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






















