
बहादुरगढ़: ज़मीनी विवाद और पैसों के लेनदेन में चले लाठी-डंडे, एक युवक गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना “बहादुरगढ़ के मोहम्मद रुस्तमपुर गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ देर शाम ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के दो गुटों के बीच पिछले कुछ समय से ज़मीन और पैसों के लेनदेन को लेकर तनातनी चल रही थी। शुक्रवार की देर शाम यह विवाद एक बार फिर गहरा गया और कहासुनी देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। इस हिंसक झड़प में हरीश नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और मामला शांत कराया। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























