
निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी, गुरुवार 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी मनाई गई और घर-घर महिलाओं और पुरुषों ने जल से भरा घड़ा, फल, वस्त्र आदि का दान किया। श्रद्धालुओं ने निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु लक्ष्मी का पूजन कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
मान्यता है कि निर्जला एकादशी के दिन भोर में स्नान करके भगवान विष्णु लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और जल से भरा घड़ा, फल, सुहाग सामग्री, जूता चप्पल आदि दान करने से भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है जिससे परिवार में खुशहाली आती है।
निर्जला एकादशी के दिन गुरुवार को हापुड़ में घर-घर महिलाओं ने स्नान कर जल से भरे घड़े, पंखा, मिष्ठान आदि का पूजन किया और दक्षिणा के साथ ब्राह्मण, असहाय लोगों को दान कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























