
हापुड़ जिला अस्पताल में बेहोश होकर ज़मीन पर गिरी महिला
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के जिला अस्पताल में पहुंची एक महिला अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी जिसके बाद आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। चिकित्सकों ने लोगों की मदद से महिला को स्ट्रेचर पर लेटाया और उसका उपचार किया। इस दौरान कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मची रही।
मामला जिला अस्पताल हापुड़ का बताया जा रहा है। जब किसी कारण एक महिला बुधवार को जिला अस्पताल में पहुंची तो वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग व चिकित्सक मौके पर पहुंचे और महिला को उठाया और उसे स्ट्रेचर पर लेटाया जिसके बाद उसका उपचार शुरू किया। साथ ही परिजनों को भी अवगत कराया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586

























