
👁 8 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदे नाले का पानी भर गया जिससे बीमारियां पनप रही है। परिसर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिससे स्वास्थ्य कर्मी व आने वाले मरीज परेशान हैं, जिन पर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। अस्पताल के कर्मचारी भी इस दौरान बेहद परेशान हैं। अस्पताल इस समय खुद बीमार है। सपनावत गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदे नाले का पानी अस्पताल परिसर में भरने से बीमारियां पनप रही हैं यहां मौजूद चिकित्सकों, मरीजों तीमारदारों पर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है।
























