
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में रंगोली व दीप सज्जा कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली एवं दीप सजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मेधा वर्मा, सरिता रानी, विद्यालय के संस्थापक राम मोहन वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय में बच्चों द्वारा विभिन्न रंगोली के टॉपिक पर प्रतियोगिता की गई जिसमें मेरे सपनों का भारत, नारी सशक्तिकरण, डॉ भीमराव अंबेडकर आदि मुख्य विषय रहे। इस अवसर पर बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नारी सशक्तिकरण वाली रंगोली को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया जिसमें भावना, दीक्षा, विनीता आदि को सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान मानवी, आस्था, जानवी, खुशी, कृतिका आदि ने हासिल किया जबकि अदिति, खुशी, राधा आदि बच्चों को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर स्वाति वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शाहरुख खान, रजनी शर्मा, अंजली,नंदिनी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























