
👁 37 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जोगेंद्र कुमार पुत्र मलखान सिंह निवासी गणेशपुरा थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ है।
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देखकर दुष्कर्म करने का एक मामला पंजीकृत किया जिसमें वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने मोदीनगर फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया है जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























