
“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया मैंगो-डे”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में बड़े उत्साह और आनंद के साथ “मैंगो डे” मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आम से संबंधित सुंदर चित्रों एवं सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आम के विभिन्न प्रकारों, उसके स्वाद, पोषण एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने कविता एवं गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा बनाई गई मैंगो क्राफ्ट एवं ड्रॉइंग प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि”मैंगो डे जैसे रचनात्मक और आनंददायक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने बच्चों को फलों के महत्व एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया।”
विद्यालय की शिक्षिका रेखा चौधरी ने बच्चों को आम के महत्व से अवगत कराया साथ ही शिक्षिका रुक्मणी एवं शिक्षक सचिन यादव द्वारा बच्चों को पीपीटी के माध्यम से आम की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का समापन बच्चों को स्वादिष्ट आम एवं मैंगो शेक वितरित कर किया गया। सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मैंगो डे का आनंद लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं का पूर्ण योगदान रहा।

कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























