
👁 52 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव नानपुर निवासी अमजद पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम मुजाहिद पुत्र सईदुल्लाह खान और फेज पुत्र अशफाक निवासी ग्राम नानपुर गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को हिरणपुरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























