
जेवरात व नोटों से भरा खोया बैग पाकर यातायात पुलिस की जमकर प्रशंसा की
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की यातायात पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। खोया हुआ नोटों और जेवरात से भरा बैग ई-रिक्शा में रह गया जिसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को ढूंढ कर बैग बरामद कर मालिक को वापस कराया। इसके बाद उसने यातायात पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति का बैग ई-रिक्शा में रह गया। बैग में रुपए, जेवरात रखे हुए थे जब मालिक ने यातायात पुलिस से संपर्क किया तो उसने ई-रिक्शा चालक को ढूंढ कर उसका बैग वापस लौटाया। बैग वापस पाकर व्यक्ति ने यातायात पुलिस की जमकर प्रशंसा की।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























