
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के रझेड़ा गांव में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी नूर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि करीब दो वर्ष पहले भी उस पर एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया।
शनिवार को नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी रुद्रपुर स्थित स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। आरोप है कि पिछले तीन दिनों से स्कूल जाते समय आरोपी उसे परेशान कर रहा था।
घटना को लेकर छात्रा के परिजनों ने स्कूल-कॉलेज जाने वाले मार्गों पर एंटी रोमियो टीम और पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















