
हापुड़ के बदनौली में ठेला हटाने को लेकर झड़प में 6 आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बदनौली गांव में रविवार सुबह मामूली बात पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। घटना की वजह सिर्फ इतनी थी कि गली में खड़ा ठेला हटाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और झड़प में बदल गई। इस वारदात में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि विवाद बदनौली गांव में रविवार की सुबह हुआ था। उपनिरीक्षक लाखन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के करीब डेढ़ दर्जन नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
जिसमे कपिल, किशन, अनुज, चमन, दिनेश, मोहित, गौरव, विशाल, उमेश, मुकुल, रिंकू, आकाश, प्रशांत व कूड़े सिंह,उपेंद्र और नरेश (अन्य शामिल आरोपी) है। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों— मोहित, गौरव, नरेश, विशाल, उपेंद्र व नरेश को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में कानूनी कार्रवाई की गई है, जबकि फरार चल रहे बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





















