
👁 9 views Views
धान की आवकें बढ़ने से यातायात प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में धान की आवक बढ़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। मंडी क्षेत्र और आसपास की सड़कों पर धान से लदे ट्रकों की लंबी कतार लग गई। सड़क के दोनों ओर ट्रक खड़े होने से वाहनों के निकलने के लिए रास्ता काफी संकरा हो गया, जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई।
जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर चारों तरफ ट्रक खड़े होने से यातायात व्यवस्था ठप नजर आई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रकों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित कराने की मांग की।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















