
गुंडों के विरुद्ध पैरवी करके सजा दिलाई जाए
हापुड, सूवि(ehapurnews.com)हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में मंगलवार को अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पॉक्सो एक्ट, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट, आर्म्स एक्ट, महिला उत्पीड़न, एससी/एसटी एक्ट एवं अन्य जघन्य अपराधों से संबंधित वादों में अभियोजन की प्रगति, दोषसिद्धि दर, विचाराधीन मुकदमों की स्थिति, ई-प्रॉसिक्यूशन पोर्टल पर वादों के अद्यतन की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गम्भीर एवं जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित की जाए। गवाहों को समय से न्यायालय में उपस्थित कराया जाए तथा अभियोजन अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। पॉक्सो एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों में तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















