
नवादा खुर्द में किसान के खेत से समरसेबल चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव नवादा खुर्द में किसान के खेत से समरसेबल चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात चोरों ने खेत पर लगे समरसेबल को निशाना बनाया और उसे चोरी कर फरार हो गए।
मंगलवार की सुबह किसान जब अपने खेत पर पहुंचा तो समरसेबल गायब मिला। इसके बाद किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है। खेतों से लगातार सामान चोरी होने को लेकर किसानों में भी चिंता का माहौल है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















