
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी का श्री ज्योतिष कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के यहां श्री सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा के संस्थापक प्रेमप्रकाश मिश्रा एवं अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी ने सम्मान समारोह एवं महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक प्रेमप्रकाश मिश्रा एवं अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय पर श्री सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा के संस्थापक प्रेमप्रकाश मिश्रा एवं अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी ने सम्मान समारोह एवं महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक प्रेमप्रकाश मिश्रा एवं अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय एवं महिला प्रदेशाध्यक्ष प्रीति पाण्डेय की पुत्री श्री पाण्डेय श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, हापुड़ क़क्षा 8 वी की छात्रा शारीरिक एवं लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर हुआ नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) में चयन।चयनित होने पर उनका महासभा उत्साहवर्धन करते हुए माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। महासभा की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
महासभा के संस्थापक प्रेमप्रकाश एवं अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी दोनों ने छात्रा को एनसीसी में चयनित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने तथा देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।महिलाप्रदेशाध्यक्ष प्रीति पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों एवं सदसयो का आभार व्यक्त किया ! इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारी, प्रेमप्रकाश मिश्रा,दुर्गेश अवस्थी,श्री पाण्डेय,प्रियांशु पाण्डेय,सुरेंद्र द्विवेदी,हर्ष पाण्डेय, बाल व्यास अनुराग कृष्ण,ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय,ज्योतिर्विद सुबोध पाण्डेय आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















