
हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान, शहीद स्मारक पर जलेगी अखंड ज्योति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान-2026 के दौरान शहर में स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
अभियान के तहत पार्कों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और मलिन बस्तियों में विशेष सफाई कराई जाएगी। साथ ही सफाई कर्मचारियों के सम्मान के लिए भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा के अनुसार, अभियान के दौरान सेवा दिवस-आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। वहीं शहीद स्मारक पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अखंड ज्योति जलती रहेगी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















