
कार सवार युवकों की हरकतों से परेशान छात्राएं, ग्रामीणों ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के डहरा कुटी स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पिछले कई दिनों से कुछ कार सवार युवक छात्राओं का पीछा करने के साथ उन पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे।
बताया गया कि छात्राएं कई दिनों तक युवकों की हरकतों को नजरअंदाज करती रहीं, लेकिन उनकी परेशानी लगातार बढ़ती गई। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्राएं घर लौट रही थीं, तभी कार सवार युवक दोबारा उनके पीछे लग गए।
छात्राओं ने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और कार सवार युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















