
दुकान में निकली चंदनगोह को देख दुकानदार में हड़कंप, किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड स्थित चोपला स्थित गोयल आयरन एंड सैनिटरी हाउस में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दुकान के अंदर एक चंदनगोह दिखाई दी। चंदनगोह को देखते ही दुकान में सामान लेने आए ग्राहक व दुकानदार बाहर को भाग खड़े हुए और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
दुकानदार सुनील गोयल ने बताया कि चंदन गोह दो दिन पूर्व दुकान बढ़ाते समय तेजी के साथ दुकान के अंदर घुस गई और काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिली थी लेकिन बुधवार को समान में कुछ कुतर- कुतर की आवाज सुनाई दी। तभी टीम को फोन किया और काफी देर तक तलाश करने के बाद एक पाइप में बैठी दिखाई दी। टीम ने काफी मशक्कत के बाद चंदनगो को सुरक्षित पकड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम सत्येंद्र कुमार शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर चंदनगो को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। टीम ने चंदनगो को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























