
हापुड़ में परिवहन विभाग की वाहन नीलामी से 27.72 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में परिवहन विभाग ने बुधवार को 136 निरुद्ध वाहनों की सफल नीलामी कराई। धारा-207(1) के तहत 119 वाहनों की नीलामी से 16.76 लाख रुपये की आय हुई। मोटर कराधान अधिनियम के तहत 17 वाहनों की नीलामी से 10.96 लाख रुपये का राजस्व मिला।अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। परिवहन विभाग ने नीलामी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान एआरटीओ छवि सिंह, एआरटीओ रमेश कुमार चौबे, बाबू आर ए त्रिपाठी, यातायात प्रभारी नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। बोली में बोलीदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़

























