
हापुड़: सड़क किनारे मिले घायल व्यक्ति को कराया अस्पताल में भर्ती, पहचान के लिए पुलिस ने मांगा सहयोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर अंडरपास के पास तिलक हॉस्पिटल के समीप 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिलखुवा के जीएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल की पहचान के लिए पुलिस ने लोगों से सहयोग मांगा है। घायल व्यक्ति के हाथ पर रघुवीर कुमार नाम गुदा हुआ है। फिलहाल घायल की पहचान नहीं हो सकी है जिसकी पहचान के लिए लगातार टीम प्रयासरत है। पुलिस ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को घायल व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो वह तत्काल पुलिस को सूचना दे।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447

























