
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रेजरी के पीछे लगे सात हरे पेड़ों की कटाई के मामले में जांच शुरू हो गई है। कटे हुए पेड़ों में करीब 5 वर्ष पुराने आंवला, जामुन और अमरूद के पेड़ शामिल बताए जा रहे हैं। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वहीं शिकायतकर्ता का दावा है कि उनकी सतर्कता से करीब 50 अन्य पेड़ों की कटाई रुक गई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एडवोकेट नरेंद्र मान ने डीएफओ गौतम सिंह से शिकायत कर अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की शिकायत की थी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच में यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















