
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी एक युवक से साइबr ठगों ने खुद को आईसीडीएस का अधिकारी बताकर 10,000 रुपए की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने एक नामजम समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव श्यामपुर निवासी अंकुर शर्मा ने बताया कि 17 मई को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आईसीडीएस का अधिकारी बताया। कॉल कांफ्रेंस पर थी जिसमें उसके गांव की राशन डीलर भी शामिल थी। इस दौरान अंकुर से पूछा कि उसके बच्चे का राशन समय पर मिल रहा है या नहीं। बच्चे का राशन कार्ड डिलीवरी चार्ज 16,400 आना है जिसके लिए बैंक खाते की केवाईसी करनी होगी। साइबर ठगों ने पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया और अंकुर के खाते से ₹10,000 निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर उसने शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























