
सपा कार्यकर्ताओ ने जगह-जगह किया पौधारोपण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पांचवें दिन रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार 1 जुलाई 2026 से 7 जुलाई 2026 तक पूरे देश एवं उत्तर प्रदेश के सभी जनपद एवं तहसीलों में वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जनपद हापुड़ के ग्रामअसौडा,सालेपुर कोटला, आवास विकास कॉलोनी में वृक्षारोपण किया गया और 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं जो चलाई गई उन योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया एवं 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री बनना है और पूरे प्रदेश का विकास करना है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर,अली मुर्तजा प्रधान, राजेश यादव, आकाश राणा, खुशबू अली नईम भाई कमरुद्दीन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी तेजपाल प्रमुख भूतपूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी हापुड़ ने दी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























