
पिलखुवा: पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी समेत चार पकड़े
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने 24 वर्षीय समीर पुत्र इलियास, 37 वर्षीय शाहिद उर्फ मूसा पुत्र हबीब निवासीगण अशोक नगर, KMS स्कूल के पास कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड़, 24 वर्षीय नकुल पुत्र कालू निवासी ग्राम अमराला, थाना भोजपुर जनपद गाज़ियाबाद तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से टीम ने 14 लोहे की प्लेट, एक चाकू, घटना में इस्तेमाल एक टेंपो भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए शाहिद के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। आपको बता दें कि पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटना को खुलासा करते हुए बुधवार को टूटे फाटक की ओर से जाने वाले रास्ते से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान, चाकू और चोरी की घटना में इस्तेमाल टेंपो भी बरामद किया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















