
मातृशक्ति सम्मान के साथ महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उपहार स्वरुप साड़ी एवं मिष्ठान देकर किया सम्मानित
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाधिकारी कविता मीना, जिला अध्यक्ष भाजपा कविता माधरे के द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं व मातृशक्ति के लिए निःशुल्क यात्रा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभागार में उपस्थित महिलाओं ने देखा और सुना।कार्यक्रम के बाद महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखने व सुनने के लिए महिलाए उमर पडी। प्रदेश मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर दिनांक 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक महिलाओं , माताओं एवं बहनों को सहयात्री सहित नि:शुल्क यात्रा का उपहार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त 2026 के बाद प्रदेश की 60 वर्ष या उसके अधिक आयु पूर्ण कर चुकी माताएं व बहनों को आजीवन बसों में निशुल्क यात्रा दी जाएगी।उन्होने सरकार के इस कदम को नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा मे प्रदेश सरकार का एक ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मातृशक्ति सम्मान के साथ महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत उपहार स्वरुप एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती कविता माधरे एआरएम रोडवेज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सांसद प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















