
अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर के बाद सपाइयों में गुस्सा, सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले सपाइयों में बेहद गुस्सा है जिन्होंने एक ज्ञापन सीओ को सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की। घटना से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर (बबलू प्रधान) कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) के कार्यालय में पहुंचे। जहां एसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ दीपक चतुर्वेदी को सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हापुड़ स्थित एसएसवी के सामने एक विवादित और आपत्तिजनक पोस्टर लगा दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से घबराकर तुच्छ विचारधारा के लोगों ने उनकी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से यह कृत्य किया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















