
👁 4 views Views
मकान में निकला ढाई फीट लंबा सांप, वनकर्मी ने किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गजालपुर में अरुण पाल पुत्र जीतपाल के मकान में अचानक करीब ढाई फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने पर परिवार के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी रवि कुमार ने काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। वनकर्मी ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















