
👁 16 views Views
चाह कमाल क्षेत्र के ट्रांसफार्मर बदलने से सुधरेगी बिजली सप्लाई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला चाहकमाल में जर्जर बिजली की लाइन व ट्रांसफार्मर बदलने से से अब बिजली सप्लाई में सुधार आएगा।
चाह कमाल बिजली की समस्या को गंभीरतापूर्वक लेते हुए हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने बिजली की समस्या के समाधान हेतु 250 के.वी. के नये ट्रांसफार्मर व जर्जर लाइन बदलवाने हेतु 14.85 लाख रुपए की मंज़ूरी शासन से दिलवाई है।अब चाहकमाल वासियों की लम्बे अर्से से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान होगा और गर्मी के मौसम में आय दिन टूट रहें बिजली के तारो की समस्या से राहत मिलेंगी।मौहल्लावासियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















