
👁 22 views Views
दिमागी संतुलन से पीड़ित युवक घर से लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव हबिसपुर बिगास से एक 27 वर्षीय युवक परमेंद्र एक सप्ताह से गायब है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इस सिलसिले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गांव हबिसपुर बिगास के राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा परमेंद्र 17 अगस्त 2026 की सुबह 7 बजे घर से कहीं चला गया और लौटकर नहीं आया। राजेंद्र सिंह ने पुलिस से गुहार की है कि बेटे की खोज में मदद की जाए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















