
60 वर्ष पार कर चुकी महिलाओं को बस में आजीवन मुफ्त यात्रा मिलने की घोषणा से हर्ष
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना’ के लखनऊ में शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा देखने का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सूबे के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के साथ विधायक विजयपाल आढती,जिला पंचायत हापुड चेयरमैन रेखा नागर आदि ने वर्चुअल रूप से जुड़कर सीएम का मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अभिनव योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु की माता-बहनों को परिवहन विभाग की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी ,जो बुधवार से लागू ही गया है।यह निर्णय प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भी बहनों को 27 अगस्त की सुबह से 29 अगस्त की रात 12 बजे निःशुल्क बस यात्रा का उपहार देकर मातृशक्ति के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सम्मान का परिचय दिया है।
नारी सम्मान, मातृशक्ति का सशक्तिकरण और जनकल्याण—यही सुशासन की पहचान है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को साकार कर रहा है।मुख्यमंत्री की घोषणा का महिलाओ ने स्वागत किया है और कहा है नारी सशक्तिकरण की दिशा मे प्रदेश सरकार का यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















