
गंदगी में रखें 1.20 लाख रुपए के पनीर को नष्ट कराया
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मानकों के विपरीत बन रहे व परिवहन किए जा रहे खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार की देर रात गंदगी में पनीर मिलने पर कार्रवाई की। टीम ने करीब 1.20 लाख रुपए का छह कुंतल पनीर नष्ट कराया और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर में स्थित रॉयल डेयरी फॉर्म्स का पनीर दिल्ली एक वाहन में जे जाया जा रहा था। जब टीम ने पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर वाहन को रोका और निरीक्षण किया तो अस्वच्छ ड्रम में पनीर देख टीम भी अचंभित रह गई। ड्रम में रखे पानी से बदबू आ रही थी जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह कुंतल पनीर को जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवा कर उसमें नष्ट कराया और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ ही टीम ने पनीर के दो नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए। आने वाली रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















