
बाबूगढ़: ट्रांसफार्मर से लाखों का तांबा व कीमती सामान चोरी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में चोरों ने ट्रांसफार्मर से करीब ₹5,00,000 का तांबा और अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। विद्युत विभाग में तैनात जेई राजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई।
शुक्रवार की रात आलम नगर में चोरों ने ट्रांसफार्मर से तांबा और कीमती सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। विद्युत आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























