
धौलाना विधायक ने किया सड़क मार्ग के निर्माण का शुभारंभ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने रविवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समाना मैन बस स्टैंड से समाना इकलैड़ी मार्ग के अंतिम बिन्दु तक मार्ग के नवनिर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। सड़क निर्माण पर 96.70 लाख रुपये की लागत आई है और यह मार्ग 1.100 किमी लंबाई वाला है। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन को और अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, सम्मानित ग्रामीणों एवं गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर विधायक ने क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर सार्थक संवाद किया।
विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की प्रत्येक मूलभूत आवश्यकता को पूरा करना अपनी प्राथमिकता बताया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























