
गंगा दशहरा पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग जरुरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर लागू श्रद्धालु बृजघाट गंगा तट पर पहुंचकर स्नान करेंगे और फिर मां गंगा की पूजा करने के बाद गरीबों को भोजन करांएगे। गंगा दशहरा पर्व 25 मई 2026 को है।
जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत ब्रजघाट वह स्थान है जहां हर वक्त श्रद्धालुओं का मेला सा लगा रहता है और गंगा के किनारे बड़ी संख्या में शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। ब्रजघाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का अंतिम संस्कार में शामिल लोग गंगा में स्नान अवश्य करते हैं। रविवार को ही श्रद्धालुओं ने बृजघाट पहुंचना शुरु कर दिया।
ब्रजघाट पर बिकने वाले खाद्य पदार्थ पूरी, सब्जी व कचोरी, लड्डू, पेड़ा, लस्सी, रायता, शिकंजी, संदूकुडी बर्फ, साइकिल पर बिकने वाली आइसक्रीम, मटर छोले आदि की गुणवत्ता सदैव संदेह के घेरे में रही है। गरीबों को भोजन कराकर पुण्य कमाने वाले सस्ता भोजन टटोलते हैं। भीषण गर्मी में घटिया व सस्ते खाद्य पदार्थ फूड पॉइजनिंग बीमारी को न्योता देते हैं। गुणवत्ता के नाम पर बिकने वाला बोतल बंद पानी भी नकली हो सकता है। पनीर, दूध, पेड़ा तथा खाद्य तेल तो कभी मानक पर पूरे नहीं उतरे है। खाद्य पदार्थ विक्रेता व चाय विक्रेता तो खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को इस और ध्यान देकर संभावित घटना को टालने के लिए कारगर कदम उठाना चाहिए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























