
शराब पीने से रोकने पर सात महीने की गर्भवती के पेट में मारी लात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर स्थित सेवा समिति क्षेत्र में घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे युवकों को टोकने पर सात महीने की गर्भवती महिला, उसके पति से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
सेवा समिति निवासी रजनी ने बताया कि वह 7 महीने की गर्भवती है। पिछले दिनों से अपने मायके में रह रही है। 21 मई को घर के बाहर कुछ लोग शराब पी रहे थे। जब उसने शराब पीने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए और दंपति से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि बीच बचाव के दौरान आरोपियों ने उसके पेट में लात मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























