
दिवंगत दरोगा को हापुड़ पुलिस लाइन में दी गई श्रध्दांजलि
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ़ पर तैनात दरोगा लक्ष्मण सिंह पुत्र स्व0 श्री दुर्जन सिंह जो मूल रूप से ग्राम नंगला ठाड़ा थाना सादाबाद जनपद हाथरस के निवासी थे, जिनकी मंगलवार,03 नवम्बर-2026 को हृदय गति रुकने से दुःखद मृत्यु हो गयी है।
पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने पुलिस लाइन हापुड़ में उ0नि0 श्री लक्ष्मण सिंह के पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन किए गए एवं दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उ0नि0 श्री लक्ष्मण सिंह के पार्थिक शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम शोक सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























