
👁 20 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। ऐसे में हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान के सामने रविवार को मुस्लिम महिलाओं ने राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया।
इसके बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। सभी धर्म के लोगों ने ठंडा शरबत किया जिससे सामाजिक सौहार्द का संदेश गया। आपको बता दें कि तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार से नौतपा की संभावना है। साथ ही तापमान 44 डिग्री को छू गया है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























