
कथावाचक इंद्रेश जी महाराज पहुंचे हापुड़ के श्री बालाजी धाम, सनातन धर्म को लेकर हुई बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कथावाचक इंद्रेश जी महाराज हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री बालाजी महाराज, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन किए।
मंदिर के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य महाराज ने बताया कि बुधवार को इंद्रेश जी महाराज मंदिर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सनातन धर्म को लेकर एक बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और धार्मिक जागरूकता को लेकर चर्चा की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और संतों ने इंद्रेश जी महाराज का आशीर्वाद लिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


























