
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली नूरपुर मदेया के रहने वाले पदम सिंह प्रधान के पुत्र प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है जिन्होंने जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उनको बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
बता दें कि प्रवीण कुमार ने दीपक कुमार, यश कुमार यादव और हरिनाथ यादव के साथ मिलकर 46वीं नेशनल राइंग चैंपियनशिप में बालक क्वाड्रूपल स्कल इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने रामगढ़ ताल पर आयोजित फाइनल मुकाबले में पूरी ताकत के साथ शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर सभी को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























