
पिलखुवा: दहेज उत्पीड़न के आरोप में खरखौदा निवासी पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज निवासी विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित, मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
मेरठ के खरखोदा निवासी विजय कुमार के साथ किशनगंज निवासी युवती की शादी हुई थी जिसका आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर अत्याचार करते हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति विजय कुमार समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























