
ट्रांसफार्मर का सामान व घेर में बंधा भैंसा चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी भाजपा जिला मंत्री नरेश तंवर के खेत के पास लगे ट्रांसफार्मर का सामान चोर चोरी कर ले गए। चोरों ने गांव निवासी किसान के घेर से भैंसा भी चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव काठीखेड़ा निवासी नरेश तंवर ने बताया उनके खेत के पास एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बुधवार की रात चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। वहीं गांव निवासी किसान रामनिवास ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। देर रात चोर घेर में बंधी भैंस को खोल कर ले गए। भैंसा चोरी करते समय चोर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























