
दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई जो वापस घर नहीं लौटी। पीड़ित पिता ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी 20 मई की शाम को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी जो देर रात तक वापस नहीं लौटी। उसकी सहेली के घर जाकर जानकारी की तो पता चला कि उसकी 18 वर्षीय सहेली भी ट्यूशन के बाद घर नहीं लौटी है। दोनों छात्राओं के लापता होने के बाद परिजनों ने चिंता जाहिर की और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि छात्राओं की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी गई है। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























