
हापुड़: आबादी के बीच अवैध रूप से चल रही आरा मशीन का संचालन अस्थाई रूप से बंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर स्थित चक्की वाली गली में अवैध रूप से चल रही आरा मशीन के संचालक के होश उड़ गए हैं जिसने फिलहाल आरा मशीन के ब्लड उतार दिए हैं। हालांकि इस रेजिडेंशियल श्रेणी में दर्ज प्लॉट में शटर डालकर भीतर कमर्शियल कार्य चल रहा है। इस स्थान को सीढ़ियां बनाने का कारखाना बनाया गया है। इन सीढ़ियों के आवागमन से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। वहों लोगों का सवाल है कि आखिर इन सीढ़ियों के लिए लकड़ी कहां से आ रही है? वन विभाग के अधिकारी मामले में कार्रवाई करें और अवैध आरा मशीन चलाने के मामले में दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित खुर्जा पेज के बाहर मौजूद दुकान का संचालक हापुड़ के आर्य नगर में अवैध रूप से आबादी के बीच आरा मशीन का संचालन कर रहा था। घड़ी में 9:00 बजते ही आरा मशीन शुरू हो जाती थी जिसकी आवाज से क्षेत्र वासियों का सोना दुभर हो रहा था। क्षेत्र वासियों के विरोध के बाद आखिर आरा मशीन का संचालन अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। लोगों के विरोध को देखते हुए मशीन के ब्लड भी उतार दिए गए हैं लेकिन मशीन अभी भी मौके पर स्थापित है। वहीं शटर डालकर कमर्शियल एक्टिविटी इस कारखाने में की जा रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























