
मेरठ में हापुड़ के शिक्षक का सम्मान
हापुड,सीमन/ सुरेश जैन(ehapurnews.com):राजकीय शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पी.एल. शर्मा स्मारक, मेरठ में आयोजित 65वें अधिवेशन, नवाचार शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह के अवसर पर जनपद हापुड़ के शिक्षक अमित कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उन्हें डॉ राजकुमार सांगवान,सांसद बागपत द्वारा सम्मानित किया गया l
श्री अमित कुमार शर्मा का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर उन्हें कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्री शर्मा वर्तमान में जनपद हापुड़ के राजकीय इंटर कॉलेज, अनूपपुर डिबाई में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और जनपद हापुड़ के एस. आर. जी.(स्टेट रिसोर्स ग्रुप) नोडल भी हैं l
कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा नवाचारों पर विचार-विमर्श भी किया गया।
श्री अमित कुमार शर्मा की इस उपलब्धि से जनपद हापुड़ में हर्ष का वातावरण है। शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























