
हापुड़ में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव, छह लोग हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला चमरी में शनिवार रात शराब पीकर गाली-गलौज करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और बाद में पथराव भी हुआ।
मारपीट और पथराव की घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल बताए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, एक युवक शराब पीकर कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के युवकों से पूछताछ की जा रही है। झगड़े की असली वजह सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















