
दो बहनों पर एसिड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने ग्राम माधापुर निवासी दो बहनों पर तेजाब डालकर घायल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की और आरोपी हर्ष पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि ग्राम माधापुर की 21 साल की युवती का विवाह हर्ष पुत्र राजेंद्र भाटी के साथ तय हुआ लेकिन हर्ष शराब पीने का आदी है जिसके चलते लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में हर्ष युवती से शादी करने की ज़िद पर अड़ा रहा जिसने ज्वलनशील पदार्थ से युवती पर हमला किया। इस दौरान युवती के हाथ और पीठ झुलस गई। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन पर भी एसिड की छींटे आ गई। दोनों एसिड की चपेट में आने से झुलझ गई जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की और आरोपी हर्ष को नया हाईवे मधापुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















