
श्यामपुर गांव में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में शनिवार देर शाम टंकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मृतक के पास से मोबाइल, आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की फोटो और हुलिया आसपास के थानों के साथ साझा कर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















